Bagpat News: बोर्ड बैठक निरस्त होने पर भड़के सभासद
बागपत, सितम्बर 30 -- Bagpat News: बागपत। एजेंडा जारी कर बैठक निरस्त करने पर बुधवार को सभासदों ने नगर पालिका बागपत के परिसर में हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते सात माह से बोर्ड बैठक नहीं हो रही है जिसके कारण शहर का विकास कार्य रुका हुआ है। वही ईओ हरिलाल पटेल ने बताया कि आचार संहिता के चलते बैठक को निरस्त किया गया है। दरअसल 22 सितंबर को ईओ हरिलाल पटेल ने बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा जारी किया था। जिसमें शहर के सभी वार्डो मौहल्लो में निर्माण कार्यो, सफाई व्यवस्था, 15वे वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त टाईड ग्राट व अटाईड ग्राट धनराशि से विकास कार्य, दो प्रतिशत स्टाम्प शुल्क, अवस्थापना विकास निधि के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से विकास कार्य, राज्य वित्त, पालिका निधि के अन्तर्गत विकास कार्य, आऊटसोर्सिग ठेके की निविदा, कान्हा गौशाला में रखे गये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.