Bagpat News: बेटों के कटे हाथ का हिस्सा लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन
बागपत, जुलाई 4 -- Bagpat News: बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में बिजली लाइन के फाल्ट को लेकर लाइनमैन और दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष का मामला गर्मा गया है। शुक्रवार को युवकों के परिजन कोतवाली पहुंचे। वे पॉलीथीन बैग में युवकों का कटा हाथ और उंगलियां लिए हुए थे। उन्होंने लाइनमैन और उसके साथियों पर धारदार हथियारों से दोनों भाइयों पर हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में लाइनमैन के परिजन दो दिन पहले मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। टटीरी कस्बा निवासी नेपाल सिंह ने बताया कि 30 जून को उसके घर की बिजली लाइन में फाल्ट हो गया था। इसकी शिकायत बिजलीघर पर की गई थी, लेकिन काफी देर बाद भी लाइनमैन नहीं पहुंचा। इस पर उनके बेटे मोहित और साहिल बिजलीघर पर पहुंचे तो वहां मौजूद एसएसओ ने कहा कि लाइनमैन अपने घर गया है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.