Bagpat News: बेटे की हत्या किए जाने का लगाया आरोप
बागपत, जुलाई 21 -- Bagpat News: बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के लूंब गांव निवासी सतपाल ने बताया कि वह रोहतक हरियाणा में फलों की रेहडी लगाकर फल विक्रेता का कार्य करता है। उसका बेटा सोनू गांव में ही रहता था। बताया कि उसका मोबाइल नंबर बंद आने पर उसने रिश्तेदारों को घर भेजा, तो घर पर सोनू का शव घर के अंदर से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। बताया कि घटना के संबंध में पुलिस ने रिश्तेदारों से पूछताछ की, तो कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। बताया कि कमरे से सोनू का पर्स व उसका पहचान आदि सामान गायब था। परिजनों ने आरोप लगाया कि सोनू की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.