बागपत, अगस्त 8 -- Bagpat News: बड़ौत। असारा गांव में बच्ची को जन्म देने के बाद एबुंलेंस से ससुराल पहुंची विवाहिता शाहीन को कथित तौर पर घर में प्रवेश नहीं दिया गया। आरोप है कि सास और पति ने दरवाजा बंद कर दिया और बच्ची होने का ताना देते हुए उसे घर से चले जाने को कहा। शाहीन नवजात बच्ची को लेकर बारिश में घर के बाहर बैठी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे घर के अंदर पहुंचाया। मुजफ्फरनगर जिले के हरसौली गांव की रहने वाली शाहीन का निकाह दो साल असारा गांव के रहने वाले नईम के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही दहेज को लेकर उसके साथ विवाद रहने लगा था। उसके गर्भवती होने के बाद भी उसके साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। उसे बात-बात पर प्रताड़ित किया जाने लगा। शाहीन ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के जाने के बाद पति और सास, जेठ ,ननद ने उसके...