Bagpat News: बेटी की शादी वाले दिन मां की सर्पदंश से मौत, खुशियां पलभर में मातम में बदली
बागपत, अगस्त 2 -- Bagpat News: बागपत। छपरौली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटी की शादी वाले दिन सांप के डसने से मां की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं सांत्वना देने वाले की भीड़ लगी रही। मुकुंदपुर निवासी 40 वर्षीय नईमा, पत्नी स्व. मौसम की बड़ी बेटी जस्मीन के निकाह की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार रात नईमा और अन्य परिजन काम खत्म करने के बाद सोने चले गए। देर रात सोते समय सांप ने नईमा के पैर में डस लिया। शनिवार सुबह परिजन नईमा को लेकर छपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने पहले जिला अस्पताल और फिर दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में नईमा की मौत हो गई। इस बीच जस्मीन के निकाह के लिए पुट्ठी धनौरा से बारात म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.