बागपत, अगस्त 30 -- Bagpat News: बड़ौत। बड़ौत में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और तीन सितंबर को सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में होने वाली स्वाभिमान रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह किसानों, युवाओं और सर्व समाज के नेता हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार फैसले ले रही हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: स्वाभिमान रैली को लेकर रालोद नेताओं ने किया जनसंपर्क क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और युव...