Bagpat News: बुढ़सैनी गांव में चोरों ने खंगाले नलकूप
बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: बालैनी क्षेत्र चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। वे लगातार किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओ को अंजाम दे रहे है। बुधवार की रात चोरों ने बुढ़सैनी गांव के जंगल में सुमित, तेजपाल, रामकिशन, मोहर सिंह, कालेराम, शंकर और दीवान सिंह के नलकूपों को निशाना बनाकर वहां से हजारों रुपये कीमत के कटआउट, तार,स्टार्टर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने पुलिस को घटनाओं की सूचना देते हुए चोरों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.