बागपत, सितम्बर 9 -- Bagpat News: बागपत। इन्फ्लूंजा वायरस ने लोगों के फेफड़े फुला दिए हैं। बुखार के साथ लगातार आ रही खांसी से फेंफड़े फूल रहे हैं। दिक्कत यह कि खांसी खत्म होने में 10 से 15 दिन लग रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंलगवार को ऐसे ही लक्षणों वाले 250 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया गया। बीते कुछ दिनों से ओपीडी में मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस विभाग में आम तौर पर प्रतिदिन 100 से 150 के आसपास मरीज आ रहे थे, लेकिन इन्फ्लूंजा फैलने के बाद यह संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले दो सप्ताह के भीतर 200 से अधिक मरीजों का आंकड़ा भी पार हो गया है। यह सीजन की सर्वाधिक ओपीडी है। बुखार, खांसी, जुकाम, बदन दर्द, सिर दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द वाले मरीजों की तादाद बढ़ी है। जबकि करीब 60 फीसदी मरीज इन्फ्लूंजा और स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों व...