Bagpat News: बीमार किसान को सीडीओ ने अपनी गाड़ी से भेजकर कराया सीटी स्कैन
बागपत, अक्टूबर 21 -- Bagpat News: बागपत। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई किसान बैठक में अलग ही नजारा देखने को मिला। किसान राजेंद्र ने बताया कि वे कई दिन से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सीडीओ ने खुद उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाकर जिला अस्पताल भिजवाया और सीटी स्कैन कराया। किसान बैठक के समापन के दौरान शबगा निवासी किसान राजेंद्र ने सीडीओ को बताया कि उन्हें चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी थी। इसके लिए वे कई दिन से जिला अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जांच नहीं हुई। यह सुनकर सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने खुद सीएमओ से फोन पर बात की। इसके बाद सीडीओ ने बीमार किसान राजेंद्र को खुद अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया। किसान ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.