Bagpat News: बीच बाजार भिडे दो सांड, 5 लोग घायल और आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त
बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: बड़ौत शहर के व्यस्त मुख्य बाजार में शुक्रवार शाम दो सांडों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। सांडों की चपेट में आने से पांच राहगीर घायल हो गए। वहीं, बाजार में खड़े आधा दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही कई दुकानों का सामान भी सांडों ने नष्ट कर दिया। इसका घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे मुख्य बाजार में काफी भीड़ थी। अचानक तहसील रोड की ओर से दो सांड आए और एक-दूसरे से लड़ने लगे। इससे अफरा तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर ली और अंदर दुबक गए। ई-रिक्शा चालक सुरेश ने बताया कि वह ई-रिक्शा छोड़ जान बचाकर भागा। इस बीच सांडों ने ई रिक्शा को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक महिला लोगों की भगदड़ में गिरने से घायल हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.