बागपत, सितम्बर 8 -- Bagpat News: बिनौली। श्री कृष्ण मंडल शिव मंदिर बिनौली के तत्वाधान में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गईं। शोभायात्रा में शामिल दर्जन भर मनमोहक झांकिया आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभयात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से ग्राम उपेंद्र धामा ने दीप प्रज्लवित व मास्टर अमित धामा ने फीता काटकर किया। श्रीकृष्ण भगवान को पालकी में लेकर आशीष शर्मा, दीपक शर्मा, बिट्टू शर्मा, आदित्य शर्मा लेकर चले, उनके सहायक विष्णु दत्त शर्मा रहे। शोभायात्रा में दर्जनों मनमोहक झाकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। मुख्य रूप से तिरंगा रैली, भगवान गणेश, राधा कृष्ण का नृत्य, रथ पर राधा कृष्ण, राम लक्ष्मण हनुमान, शिव पार्वती, राम बलराम, व इंडियन फ़िल्म की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: श्रीकृष्...