बागपत, अक्टूबर 18 -- Bagpat News: सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली में रविवार को बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए। स्वास्थ्य शिविर का डॉ. मनीष तोमर व कॉलिज के प्रबंधक अमित धामा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में कुल लगभग 250 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 120 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मे दिए गए, वहीं 50 से अधिक हड्डी रोग से पीड़ित मरीज तथा अन्य सामान्य रोगों के मरीजों की भी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। नेत्र रोगियों में 15 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...