बागपत, अक्टूबर 20 -- Bagpat News: बिनौली। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी (दशहेरा) मंगलवार को बिनौली गांव में धूमधाम से बनाया गया। इस अवसर पर विजयदशमी का जुलूस बैंडबाजो व झांकियो का साथ निकाला गया। बस स्टैंड पर रावण, मेघनाथ व कुम्भकर्ण के पुतलो का दहन किया। वे धू-धूकर जल उठे। विजयदशमी का जुलूस श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी के तत्वाधान में शिव मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ।जुलूस में राम लक्षमण, सीता, हनुमान, वानर सेना, रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाथ व राक्षसो की सेना की झांकियां शामिल थी। बैंडबाजो की मधुर धुनों पर ग्रामीण नृत्य कर चल रहे थे तथा विजयदशमी के पर्व पर ख़ुशी से झूम रहे थे। यह भी पढ़ें- Agra News: विजयदशमी पर्व: तीर लगा और अहंकारी रावण जल गया जुलूस मेन बाजार से होकर पुरे गांव का भ्रमण कर बस स्टेण्ड पर पंहुचा। यहां पर राम व रावण की स...