बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: बागपत। दीपावली के त्योहार पर पटाखों की दुकानों के संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल और पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बिना वैध लाइसेंस किसी भी व्यक्ति को पटाखों की दुकान लगाने की अनुमति न दी जाए। दुकानों के बीच 50 मीटर की दूरी बनाए रखने के साथ शासन की गाइडलाइन और सुरक्षा मानकों का पालन भी अनिवार्य होगा। बैठक में जिले में पूर्व में निर्धारित 27 पटाखा लाइसेंसों की स्थिति की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई ये लाइसेंस वर्तमान में निलंबित हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लाइसें...