Bagpat News: बिना मैसेज मीटरों का लोड बढ़ाए जाने से उपभोक्ताओं में आक्रोश
बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: बागपत। प्रीपेड मीटरों की व्यवस्था की तर्ज पर विद्युत विभाग ने मीटरों में भार वृद्धि की प्रक्रिया शुरू करके एक बार फिर से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बिना किसी मैसेज अथवा सूचना के अचानक एक किलो वाट के लोड बढ़ाए जाने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शहर में इसकी शुरुआत कई क्षेत्रों से हो चुकी है। लोगों ने इस संदर्भ में प्रदेश सरकार से विद्युत विभाग की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। अगर जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाई, तो आंदोलन की चेतावनी भी दी है। विद्युत विभाग पिछले काफी दिनों से भार वृद्धि का कार्य गुपचुप तरीके से कर रहा था। जब इस संदर्भ में शहर के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल ही विभागीय अधिकारियों से इसकी जानकारी ली। अधिकारियों की पुष्टि होने के बाद मामला गर्माता जा रहा है। लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.