बागपत, अक्टूबर 24 -- Bagpat News: दाहा। बोपुरा के जंगल में हाइटेंशन विद्युत लाइन के तारो से चिंगारी गिरकर एक किसान की 17 बीघा गन्ना फसल जल गई। सूचना मिलने पर जेई गैडबरा बिजलीघर ने जली फसल का मुआयना किया। पीड़ित किसान ने दोघट थाने पर सूचना दी है। बोपुरा गांव के जंगल में जली गन्ने की फसल बोपुरा के जंगल में शनिवार करीब साढ़े दस बजे किसान शब्बीर उर्फ कल्लू खलीफा पुत्र समेदीन के खेत के ऊपर से होकर जा रही हाइटेंशन विद्युत लाइन के तारों से चिंगारी गिरकर नीचे खड़ी गन्ना फसल में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे बोपुरा व फौलादनगर के किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसान की 17 बीघा फसल जल चुकी थी। नाराज किसानों ने हंगामा किया आरोप लगाया कि खेत के ऊपर से होकर जा रही हाइटेंशन विद्युत लाइन के तार काफी ढीले है इसकी पहले भी कई बार गैडबर...