Bagpat News: बिजली के तारों की चिंगारी से 25 बीघा गन्ने की फसल जली
बागपत, अक्टूबर 23 -- Bagpat News: आचार्य खेड़ा के जंगल में बिजली के तारों से उठी चिंगारी के बाद शुक्रवार को आग लगने से दो किसानों की करीब 25 बीघा गन्ने की फसल जल गई। आग में बिजरौल गांव निवासी पूर्व प्रधान उपेंद्र सिंह की 15 बीघा और चंद्रपाल सिंह की 10 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है। किसान चंद्रपाल सिंह ने थाने में बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि उनके खेतों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। तार ढीले होने के कारण हवा चलने पर आपस में टकराते हैं, जिससे चिंगारी उठती है। आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन तारों को दुरुस्त नहीं कराया गया। इसी के चलते चिंगारी से आग लग गई और दोनों किसानों की करीब 25 बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.