Bagpat News: बिजली की लाइन गिरने से सीएनजी पंप बंद
बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के पास में सीएनजी पंप संचालित है। यहां पर हाल ही में बिजली लाइन शिफ्ट की गई। शुक्रवार को बिजली लाइन बिना पर्याप्त सपोर्ट के लगाए जाने के कारण गिर गई। इससे गैस पंप की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पंप का संचालन प्रभावित हो गया। गैस पंप संचालक विकास कुमार ने संबंधित विभाग व ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द मरम्मत और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य कराने की ऊर्जा निगम से मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.