Bagpat News: बिजली की आंख-मिचौली से जनजीवन बेहाल
बागपत, जुलाई 20 -- Bagpat News: शहर में लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शनिवार रातभर विभिन्न क्षेत्रों में फॉल्ट, केबल जलने और तकनीकी खराबी की शिकायतों के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रही। जगह-जगह शटडाउन लेने के कारण उपभोक्ताओं को पूरी रात गर्मी में जागकर बितानी पड़ी। रविवार सुबह भी हालात सामान्य नहीं हो सके। फीडर नंबर 2 व 5 से जुड़े इलाकों की बिजली सुबह करीब छह बजे से गुल रही, जिसे विभाग द्वारा तकनीकी खराबी दूर करने के बाद लगभग 11 बजे तक सुचारु किए जाने की बात कही गई। लगातार बिजली बाधित रहने से घरों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जबकि इनवर्टर और बैटरियां जवाब दे गईं। भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली न मिलने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.