बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: लोकसभा सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिला विद्युत समिति की बैठक हुई, जिसमें बिजली कटौती को लेकर लोगों ने हंगामा किया। सांसद ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों को आड़े-हाथों लिया। उन्होंने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए, साथ ही प्राथमिकता के आधार पर दो दिनों के भीतर प्रमुख समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। जिले में पिछले 15 दिनों से बिजली कटौती, ओवरलोडिंग और बार-बार फाल्ट की समस्या को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन समस्याओं का असर जिले की आधे से अधिक आबादी पर पड़ रहा है। किसानों की सिंचाई से लेकर शहरों और कस्बों की बिजली व्यवस्था तक लोग परेशान हैं। यह भी पढ़ें- Amroha News: बिजली कटौती-फाल्ट से न...