बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: चांदीनगर। रटौल कस्बे के वार्ड दो में बिजली के तारों में आग लग गई। जिससे करंट प्रवाहित तार टूटकर सड़क पर गिर गया। तार टूटते ही सड़क से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई भी व्यक्ति तार की चपेट में नहीं आया, वरणा बड़ा हादसा हो जाता। रटौल कस्बे के वार्ड दो से गुजर रही बिजली लाइन के तारों में सोमवार को स्पार्किंग होने के बाद आग लग गई। काफी देर तक तारों में आग लगी रही। इसी बीच एक तार टूटकर सड़क पर गिर गया। जिससे वहां से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई भी व्यक्ति करंट प्रवाहित तार की चपेट में नहीं आया, वरणा बउ़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंचे लाइनमैनों ने बिजली लाइन को दुरूस्त किया। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने जर्जर बिजली लाइन को बदलवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...