Bagpat News: बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, विद्युतकर्मियों का घेराव
बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बड़ौत। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। बड़ौत शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों और कॉलोनियों के लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया और विद्युतकर्मियों का घेराव कर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सबसे अधिक समस्या विद्युत वितरण खंड प्रथम से जुड़े फ़ीडर्स पर आ रही है। शहर में पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी बनी हुई है। बडौली रोड, पूरियान मोहल्ला, कोताना रोड के उपभोक्ताओं ने तो टूटे तारों व फाल्ट ठीक करने आए विद्युतकर्मी को खरी खोटी सुनाई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि 24 घंटे में मुश्किल से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बार-बार बिजली गुल होने और घंटों तक आपूर्ति बहाल न होने से लोगों का जनजीवन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.