Bagpat News: बिगड़े मौसम का सेहत पर हमला, अस्पतालों में भीड़
बागपत, सितम्बर 24 -- Bagpat News: बागपत। मौसम बार-बार बदल रहा है। ऐसे में लोगों की सेहत भी खराब हो रही है। गुरुवार को लोग सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर के अलावा डायारिया से ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने के लिए एक हजार से अधिक मरीजों ने अपने पर्चे बनवाए हैं। बदलते मौसम में चिकित्सक मरीजों को सावधानी बरतने साथ ही हरी सब्जियों के सेवन की सलाह दे रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, और पेट दर्द जैसी मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। प्रतिदिन जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मरीजों की संख्या में अचानक हुई वृद्धि के कारण ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं। डॉक्टर के कक्षों के बाहर भी भीड़ देखने को मिल रही है। बदलते मौसम में चिकित्सक खान-पान में एहतियात बरतने और ताजा व संतुलित भोजन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.