Bagpat News: बिखरे तारों के देख भड़की महिला आयोग की सदस्य
बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रों से संवाद किया और पौधरोपण किया। लाइब्रेरी में राखी किताबों का अवलोकन किया और छात्राओं से लाइब्रेरी में पढ़ाई के संबंध में जानकारी की। पूछा गया कि यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं की कैसी तैयारी की जाती है, वही किताबों के संबंध में छात्राओं के बातचीत की। लाइब्रेरी से निकलते समय बिखरे तारों को देखकर आयोग की सदस्य भड़क गई। उन्होंने कहा कि यहां छात्रों के साथ कोई भी हादसा हो सकता है। इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई और तुरंत तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य डॉ प्रीति शर्मा ने तुरंत तारों को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.