Bagpat News: बावली कन्या इंटर कॉलेज में मिनी इंडोर स्टेडियम का प्रस्ताव
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार और जरूरी निर्माण कार्यों को गति देने की दिशा में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत बड़ी कार्ययोजना तैयार की गई है। वर्ष 2026-27 के लिए जिले के 23 राजकीय विद्यालयों में करीब 200 कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यों के लिए करीब 1.24 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने बजट की मांग करते हुए प्रस्ताव की रिपोर्ट शासन को भेजी है। रिपोर्ट के अनुसार विद्यालयों में निर्धारित 31 मानकों के आधार पर आवश्यक कार्यों को चिह्नित कर कार्ययोजना में शामिल किया गया है। भेजे गए प्रमुख प्रस्तावों में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण शामिल है। इससे छात्राओं को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं दी जाएगी। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.