Bagpat News: बालैनी में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को कुचला,उपचार के दौरान मौत
बागपत, सितम्बर 5 -- Bagpat News: मेरठ-बागपत हाइवे पर बालैनी थाने के समीप कार ने साइकिल सवार को कुचल दिया।उपचार के दौरान साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। अमीपुर बालैनी निवासी 55 वर्षीय सतपाल उर्फ सत्तु पुत्र सुखबीर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे साइकिल पर सवार होकर किसी काम से बालैनी स्टैंड पर जा रहा था, जब वह बालैनी थाने के समीप पहुँचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार उसको जोरदार टक्कर मारकर भाग गई। हादसे में सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर मौजूद ग्रामीणो ने घायल को उपचार के लिये पिलाना सीएचसी भेजा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया और पुलिस कार चालक की तलाश कर रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.