Bagpat News: बालैनी में झमाझम बारिश, बागपत-बड़ौत और खेकड़ा में बूंदाबांदी
बागपत, अगस्त 11 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में मौसम का मिजाज मंगलवार को भी बदला रहा। सुबह के समय बालैनी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई, तो बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली रही। वहीं, दो दिनों से हो रही बारिश के चलते अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। दरअसल सोमवार की दोपहर से जनपद में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गत दिवस दोपहर के समय बड़ौत, अमीनगर सराय और बालैनी क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई थी, जबकि बागपत और खेकड़ा क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज हुई थी। यह भी पढ़ें- Bagpat News: मूसलाधार बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलभराव बना आफत शाम होते ही मौसम साफ हो गया था, लेकिन मंगलवार की सुबह होते ही मौसम एक बार फिर से बदल गया। आसमान काले बादलों से पट गया। देखते ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.