बागपत, अगस्त 7 -- Bagpat News: बागपत। गुरुवार को दिनभर चली बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यवस्त करने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा झटका दिया है। जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के कारण जिलेभर के प्रमुख बाजारों में पानी भर जाने और कीचड़ फैल जाने से व्यापार ठप रहा। गुरुवार को हुई बारिश के चलते बागपत, खेकड़ा, बड़ौत, टटीरी और अमीनगर सराय के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ग्राहकी 70 प्रतिशत तक घट गई। बारिश के बाद सड़कों पर हुए जलभराव और कीचड़ फैलने से बाजारों की रंगत पूरी तरह उड़ गई। बारिश और जलभराव होने के कारण ग्राहक बाजारों का रुख करने से बचते नजर आए। दुकानदारों के अनुसार गुरुवार को रोज़मर्रा की बिक्री में 60 से 70 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और फुटवियर बाजार पर बारिश की सबसे अधिक मार पड़ी है। दुकानदारों का कहना है क...