बागपत, अक्टूबर 30 -- रेलवे अंडरपास में जलभराव Bagpat News: लगातार हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते जिले के कई रेलवे अंडरपास जलमग्न हो गए हैं। अंडरपास में कई फीट तक पानी भरने से आसपास के गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बड़का, असारा और जिवाना के रेलवे अंडरपास की बनी हुई है। यहां पानी इतना अधिक भर गया है कि लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया है।अंडरपास में जलभराव के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को रास्ता बदलकर दूसरे मार्गों से गुजरना पड़ रहा है। इससे लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ ही समय भी बर्बाद करना पड़ रहा है। कई गांवों के लोगों की दैनिक आवाजाही प्रभावित होने से जरूरी कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का...