Bagpat News: बारिश से मिली उमसभरी गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाई आफत
बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: बड़ौत। गुरुवार दोपहर बड़ौत क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज बारिश के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार एक घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी जमा होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। कई स्थानों पर सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी काफी देर तक सड़कों पर जमा रहा। बारिश के कारण बाजारों में भी लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं, निचले इलाकों में पानी भरने से स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई। लगातार बारिश ने नगर की जलनिकासी व्यव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.