Bagpat News: बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव बना आफत
बागपत, अगस्त 7 -- Bagpat News: बागपत। पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार को दिनभर चली बारिश राहत मिल गई। सुबह करीब तीन बजे से शाम तक रूक-रूककर बारिश होती रही। कभी झमाझम, तो कभी रिमझिम बारिश के चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई। वहीं, झमाझम बारिश के दौरान सड़कें तरणताल बन गई। बागपत शहर की निचली बस्तियों में जलभराव बनने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर सिसाना गांव के पास जलभराव बन गया। जिसमें फंसकर कई वाहन खड़े हो गए। वहीं, बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले हुए है। पिछले कई दिनों से लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल बने हुए थे। दिन निकलते ही शरीर से पसीना टपक रहा था। गर्मी से राहत के लिए लोग घरों में कैद हो रहे थे। एसी, कूलर और पंखों के जरिए लोग गर्मी से राहत पा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.