बागपत, जुलाई 6 -- Bagpat News: बागपत। शहर-देहात में विद्युत आपूर्ति बारिश शुरू होते ही ठप हो गई। बिना तूफान-आंधी चले विद्युत ठप होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पॉवर कोरपोरेशन से व्यवस्था सम्भल नहीं रही है। शहर बड़ौत के कुछ स्थान तो ऐसे भी हैं, जहां विद्युत आपूर्ति घँटों से ठप पड़ी रही। रविवार की दोपहर जैसे ही बारिश शुरू हुई, पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत तो यह थी कि आंधी-तूफान भी नहीं चला वरना पॉवर कोरपोरेशन के पास विद्युत पोल उखड़ने का बहाना होता। बिनोली रोड, सूर्य नगर, साकेत, कालोनी, न्यू राम नगर कालोनी, पटेल नगर, पठानकोठ, बावली चुंगी, छपरौली चुंगी, कोताना रोड, बड़का रोड, पट्टी मेहर, गुराना रोड पर 5 घन्टे से बिजली की आंख मिचौली चलती रही। यह भी पढ़ें- Kanpur News: भाभानगर में 18 घंटे बिजली गुल होने पर ...