Bagpat News: बारिश में तालाब बना फखरपुर रेलवे अंडरपास, पानी में बंद हुए वाहन
बागपत, अगस्त 8 -- Bagpat News: खेकड़ा। शुक्रवार रात हुई तेज बारिश ने फखरपुर गांव के रेलवे अंडरपास की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश थमने के बाद भी शनिवार तक अंडरपास में पानी भरा रहा। देखते ही देखते मुख्य मार्ग पर बना अंडरपास तालाब में तब्दील हो गया। पानी इतना अधिक था कि राहगीरों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया, जबकि कई दोपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए। अंडरपास में जलभराव के चलते पैदल यात्रियों को रेलवे लाइन पार कर दूसरे रास्ते से जाने को मजबूर होना पड़ा। वहीं बाइक सवार जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से निकलते दिखाई दिए। इस दौरान कई बाइक और अन्य वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए। वाहन चालकों को अपने वाहनों को धक्का देकर या खींचकर पानी से बाहर निकालना पड़ा। खेकड़ा निवासी साबिर भी जलभराव के कारण परेशानी में फंस गए। शनिवार दोपहर करीब दो ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.