बागपत, अक्टूबर 16 -- Bagpat News: जिले में गत दिवस हुई तेज बारिश के बाद रेलवे अंडरपासों में भरा पानी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश थमने के 24 घंटे बाद भी अंडरपासों से पानी की निकासी नहीं हो सकी है। कई फीट तक पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बड़का गांव समेत चार गांवों के लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली छात्र-छात्राओं और रोजाना कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। उधर, असारा गांव के रेलवे अंडरपास में भी कई फीट पानी भरा होने से ग्रामीण परेशान हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों में रेलवे के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है।

बारिश के बाद अंडरपासों में जलभराव गत दिवस हुई तेज बारिश के चलते रेलवे अंडरपासों में पानी भर गया था। बारिश रुकने के...