Bagpat News: बारिश के साथ तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति चौपट, खंभे टूटे
बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बड़ौत। आंधी और बारिश ने बिजली विभाग की व्यवस्था पटरी से उतार दी है। सोमवार देर शाम आंधी के कारण कई स्थानों पर हाइटेंशन लाइन के कई खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कई बिजलीघरों की मशीनों में खराबी आने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति चरमरा गई। सोमवार देर शाम आंधी के चलते अचानक हुए ब्रेकडाउन और पावर फेल से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई। बड़ौत शहर के करीब 80 प्रतिशत हिस्से में पूरी रात बिजली गुल रही। इससे उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह 10 बजे तक भी शहर के लगभग आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र भी बिजली संकट से अछूते नहीं रहे। दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति सोमवार रात से ही बाधित रही। कोताना रोड पर 11 केवी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.