Bagpat News: बारिश के चलते पानी में उतरा करंट, चार बकरियों की मौत
बागपत, जुलाई 9 -- Bagpat News: चांदीनगर। कस्बे के प्रेमपुरी मोहल्ले में बकरी विचरते समय चार बकरियों की करंट लगने से मौत हो गई। रटौल निवासी बिलाल ने बताया कि बकरियां प्रेमपुरी वार्ड के आखिर में एक बाड़े में विचर रही थी। बरसात के चलते समीप ही रखा ट्रांसफार्मर का करंट पानी में उतरने से बकरियां चपेट में आ गई। एक उसने बताया कि दो बकरी उसकी व आसमीन, जाहिद, काले की एक-एक बकरियां बिजली के करंट की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। तुरंत उपकेंद्र पर इसकी सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। लोगों ने बताया कि बकरी पालक गरीब परिवार से है, जिससे उन्हें नुकसान हुआ है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.