बागपत, अगस्त 12 -- Bagpat News: बारिश के कारण दो ग्रामीणों की मकानों की छत व दीवार गिरी बिनौली। दो दिन तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र के फजलपुर सुंदरनगर और तितरोदा गांवों में दो मकानों में काफी नुकसान हुआ है। मूसलाधार बारिश के कारण फजलपुर सुंदरनगर गांव निवासी मनोज हलवाई के मकान के एक कमरे की छत अचानक गिर गई। छत के मलबे में घरेलू सामान दब गया। मनोज ने बताया कि छत गिरने की आशंका को देखते हुए उनकी मां बाला देवी, पत्नी शीलू देवी और बच्चे पहले ही कमरे से बाहर आ गए थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।इसी तरह, तितरोदा गांव में मनोज दलित के मकान की एक दीवार भी बारिश के कारण गिर गई। दीवार गिरने के समय कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाये।

हिंदी ह...