Bagpat News: बाजार में झूलते तारों को ऊपर कराने की मांग
बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बड़ौत। श्रमिक संगठन के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा व गो सेवक राजा धनखड़ द्वारा सोमवार को एक्सईएन बृजेश कौशिक को ज्ञापन दिया गया। जिसमें बाजार में नीचे लटके तारों की खिंचाई कराने ओर कटे तारों को ठीक कराने की मांग की। उन्होंने कहा की बिजली के तार शटर के पास लटके हुए हैं, इसके अलावा कई जगह से कटे हुए हैं। जिनके छूने से बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। यही नहीं इस माह के अंत में कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। जिसमें बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है। उन्होंने समस्या पर तत्काल कार्रवाई कर समाधान करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लटकते विद्युत तारों से बरसात में खतरे की आशंका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.