बागपत, सितम्बर 22 -- Bagpat News: बड़ौत। बड़ौत शहर के संजय मूर्ति चौराहे के पास मंगलवार को अफरातफरी मच गई। यहां चार आवारा सांड आपस में भिड़ गए। सांडों की इस लड़ाई से राहगीरों और दुकानदारों में दहशत फैल गई। इस वजह से काफी देर तक यातायात पर असर पड़ा और सड़क पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों को दूसरा रास्ता अपनाकर निकलना पड़ा। लोगों ने बताया कि संजय मूर्ति चौराहे के पास ये चार सांड अचानक एक-दूसरे से भिड़ गए। सांडों की लड़ाई देखकर आसपास मौजूद लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागे। सड़क पर सांडों के लड़ने से वाहन चालकों को भी दिक्कत हुई। इस घटना से काफी देर तक यातायात व्यवस्था पर असर पड़ा। लोगों का कहना है कि बाजार में अक्सर आवारा सांड और दूसरे गोवंश घूमते रहते हैं। कई बार इनकी वजह से यातायात पर असर पड़ता है और हादसे की आशंका भी बनी रहती है। सोमवार को भी स...