Bagpat News: बाजार भाव का चार गुना दें मुआवजा या फिर हटाए बैनामों पर लगी रोक
बागपत, अगस्त 30 -- Bagpat News: चांदीनगर। यूपीसीडा के भूमि अधिग्रहण और सहमति पत्र को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को क्षेत्र के किसानों की बैठक गढ़ी कलंजरी में भूपेंद्र के आवास पर हुई, जिसमें यूपीसीडा के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई गई। किसानों ने दो टूक शब्दों में कहा कि सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसान को बाजार भाव का चार गुना मुआवजा चाहिए। किसानों ने यूपीसीडा को दस दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि या तो किसानों की समिति के सामने बैठकर गांवों में खुली वार्ता की जाए और उनकी मांगों पर निर्णय लिया जाए, अन्यथा सभी गांवों से किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना देंगे और बंद पड़े बैनामे तत्काल खोलने की मांग करेंगे। किसानों ने कहा कि यूपीसीडा सहमति पत्र में चाहे कितने भी संशोधन कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.