Bagpat News: बाजारी भाव से कम पर नहीं देंगे एक इंच भी जमीन
बागपत, जुलाई 9 -- Bagpat News: बागपत। औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन को लेकर किसान संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को एडीएम से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम को बताया कि यूपीसीडा द्वारा मांगा गया समय पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक यह नहीं बताया गया है कि भूमि अधिग्रहण सर्किल रेट के आधार पर होगा या फिर बाजारी भाव से जमीन अधिग्रहित की जाएगी। कहा कि बाजारी भाव से कम पर वे अपनी एक इंच जमीन नहीं देंगे, चाहे क्षेत्र का विकास हो या फिर नहीं। चांदीनगर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए 12 गांवों की भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। इन गांवों में सिंगौली तगा, गौना, सहबानपुर, लहचौड़ा, नगला बहान, भगौट, फुलैरा, सरफाबाद, टुकाली, गढ़ी और नवादा शामिल हैं। इस प्रस्तावित अधिग्रहण के विरोध में किसान संघर्ष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.