Bagpat News: बागपत से बड़ौत की दूरी 18 किलोमीटर, किराया 66 रुपये
बागपत, अगस्त 7 -- Bagpat News: बागपत। कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे समेत विभिन्न मार्गों पर वाहनों का संचालन बंद है। पुलिस छोटे और बड़े वाहनों को रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार निकाल रही है। वहीं, रूट डायवर्जन की सबसे अधिक मार दैनिक यात्रियों पर पड़ रही है। बागपत से बड़ौत की दूरी 18 किलोमीटर है, लेकिन किराया 66 रुपये वसूला जा रहा है। रूट डायवर्जन से पहले यह किराया मात्र 25 रुपये था। ऐसे में एक ओर जहां यात्रियों की जेब ढीली हो रही है, तो दूसरी ओर परिवहन विभाग की चांदी कट रही है। गौरतलब है कि गत 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हुई थी। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने कांवड़ मार्गों पर हादसे रोकने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया। तीन दिन पहले पुलिस ने बड़े वाहन रोके, तो अब छोटे वाहनों के पहिए भी थम गए है। जिसका असर रोडवेज बसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.