बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: बागपत। बागपत शुगर मिल आने वाले समय में चीनी के साथ एथनॉल और बिजली का उत्पादन भी करेगी। मिल को आधुनिक बनाने के लिए नए प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा बागपत शुगर मिल को किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम से पहचान दिलाई जाएगी। बुधवार को दि बागपत को-ऑपरेटिव शुगर मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ करने पहुंचे प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने ये घोषणाएं कीं। मंत्री की घोषणाओं से मिल के विस्तारीकरण और आधुनिकीकरण की उम्मीदों को नई दिशा मिली है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चीनी मिलों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बागपत शुगर मिल के पेराई सत...