Bagpat News: बागपत शुगर मिल के लिए खरीदी जाएगी एक्स्ट्रा टरबाइन, फेडरेशन को भेजा प्रस्ताव
बागपत, नवम्बर 28 -- Bagpat News: बागपत। बागपत शुगर मिल में टरबाइन फटने के बाद पैदा हुए संकट से निपटने के लिए मिल प्रबंधन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मिल के लिए अतिरिक्त टरबाइन खरीदने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए गन्ना फेडरेशन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही नई टरबाइन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बागपत शुगर मिल में टरबाइन फटने से पेराई कार्य प्रभावित होने के बाद मिल प्रबंधन के सामने उत्पादन को दोबारा पटरी पर लाने की चुनौती है। फिलहाल क्षतिग्रस्त टरबाइन की मरम्मत और इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, भविष्य में इस तरह की तकनीकी समस्या आने पर पेराई कार्य लंबे समय तक प्रभावित न हो, इसके लिए अतिरिक्त टरबाइन की व्यवस्था करने की योजना बनाई गई है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: चीनी मिल की टर्बाइन फटने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.