Bagpat News: बागपत में दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश
बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बागपत। जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच अचानक काले बादलों ने पूरे आसमान को घेर लिया। देखते ही देखते दिन में अंधेरा छा गया और तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। बारिश के चलते शहर के कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों को दुकानें खोलने और कारोबार शुरू करने में परेशानी हुई। वहीं, जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रुकना पड़ा। कई स्थानों पर जलभराव के कारण पैदल चलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ी। अचानक हुई बारिश का असर विद्यार्थियों पर भी पड़ा। कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को रास्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.