Bagpat News: बागपत में अध्यापक ने छोड़ा स्कूल, निदेशक नाराज
बागपत, अक्टूबर 6 -- Bagpat News: बागपत। समाज कल्याण विभाग के अनुदानिक रविदास वैदिक पाठशाला विद्यालय के अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के स्थान पर अधिकारी की 'जी हुजूरी' कर रहे हैं। कार्यालय की मलाई खाने के कारण अध्यापक ने विद्यालय छोड़ दिया है। यही नहीं रविदास वैदिक पाठशाला विद्यालय में प्रमुख सचिव के आदेश के बावजूद बायोमेट्रिक मशीन नहीं लगाई गई है। जिसको लेकर नाराज निदेशक ने एक माह में अध्यापको के वेतन रोकने के आदेश जारी किए थे। गजब यह है कि समाज कल्याण अधिकारी इन आदेशों को दबाकर बैठ गई है। समाज कल्याण विभाग के बागपत कार्यालय में लापरवाही के साथ नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही है। बड़ौत में समाज कल्याण विभाग के अनुदानित विद्यालय के अध्यापक मलाई खाने के लिए अधिकारी की जी हुजूरी में लगे हुए हैं। जिसके कारण विद्यालय में बच्चों की शिक्षा प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.