Bagpat News: बागपत के कांवडिये की मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में मौत
बागपत, अगस्त 11 -- Bagpat News: बागपत। बागपत के खपराना गांव निवासी 31 वर्षीय संदीप शर्मा की बुढ़ाना के पास कांवड़ यात्रा के दौरान हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। परिजनों को जैसे ही संदीप की मौत होने की जानकारी मिली, तो उनमें कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन तुरंत ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। संदीप शर्मा पुत्र अतरे शर्मा अपने साथियों सचिन, अमित और ऋषिपाल के साथ हरिद्वार से खड़ी कांवड़ लेकर लौट रहे थे। उन्होंने शनिवार शाम तीन बजे हरिद्वार से अपनी यात्रा शुरू की थी। रविवार देर शाम मुजफ्फरनगर मार्ग पर बुढ़ाना के पास चलते-चलते संदीप अचानक गिर गया। पुलिस ने उसे तत्काल बुढ़ाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त बेहोश, अस्पताल पहुंचाया जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.