बागपत, अगस्त 13 -- Bagpat News: चांदीनगर थाने के सिगोली तगा से 20 दिन पहले लापता हुए दो दोस्तों के शव लहचौड़ा के मंदिर परिसर में गड़े मिले। पुलिस ने बुधवार रात्रि करीब तीन बजे दोनों शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का मुख्य आरोपी मंदिर का महंत फरार बताया गया, जबकि उसके दो शिष्यों को पुलिस नें हिरासत में लिया है। दो युवकों की हत्या से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया गया कि सिगोली तगा निवासी इसरार पुत्र रिड़कू व गांव का ही दिव्यांग अंकित पुत्र मुकेश दोनों दोस्त थे। यह भी पढ़ें- यूपी के मंदिर में गड़ा मिला दो युवकों का शव, बीस दिन से थे लापता, महंत पर शक, दो शिष्य हिरासत में गत माह 25 जुलाई को दोनों घर से बाइक लेकर घुमने निकले थे, लेकिन शाम तक जब वापस नहीं आये तो...