Bagpat News: बागपत : हर्ष चिकारा का बामनौली आने का ऐलान, ग्रामीण बोले घुसने नहीं देंगे
बागपत, अक्टूबर 25 -- Bagpat News: बागपत के बामनौली गांव में हरियाणा के हर्ष चिकारा के आने की सूचना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। हर्ष चिकारा द्वारा चैलेंज का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर गांव में आने की बात कहे जाने के बाद ग्रामीणों ने विरोध जताया है। गांव के थांबा चौधरी देवेंद्र सिंह ने मंदिर और मस्जिद से ऐलान कर चेतावनी दी कि हर्ष चिकारा को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। इस ऐलान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस भी मामले को लेकर अलर्ट हो गई। हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का यह पैतृक गांव बताया जा रहा है। और इसको हर्ष चिकारा और पिंकी चौधरी के बीच सोशल मीडिया पर चल रही जुबानी जंग की अगली कड़ी माना जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
हर्ष चिकारा के आने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.