Bagpat News: बागपत : हथौड़े से वार कर युवक की हत्या, पति-पत्नी पर हिरासत में
बागपत, सितम्बर 9 -- Bagpat News: बड़ौत की खत्री गढ़ी में बुधवार सुबह बिजली उपकरणों की रिपेयरिंग की दुकान पर नौकरी करने वाले युवक की हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लिया है। शिकोहपुर गांव निवासी 35 वर्षीय दीपेन्द्र पुत्र मगन बड़ौत की खत्री गढ़ी स्थित बिजली उपकरणों की रिपेयरिंग की दुकान पर नौकरी करता था। बताया गया कि उसकी दुकान के सामने ही एक दंपति चाय की दुकान चलाता है। आरोप है कि बुधवार सुबह किसी बात को लेकर दंपति ने दीपेन्द्र पर हथौड़े से सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से दीपेंद्र की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। उधर, दीपेन्द्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.